Sarangarh Accident : बिना सुरक्षा ट्रैक्टर बना काल…! पहिया के नीचे आने से मासूम की मौके पर दर्दनाक मौत…देखें VIDEO

Sarangarh Accident
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 24 अप्रैल। Sarangarh Accident : जिले के सरसीवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेंदुवा गांव से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें 12 वर्षीय मासूम तनुज मिरी की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर में किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। तनुज मिरी ट्रैक्टर में ड्राइवर के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान जब ट्रैक्टर खेत की मेड़ पर चढ़ा, तो उसका संतुलन बिगड़ गया।
संतुलन बिगड़ते ही मासूम तनुज गाड़ी के आगे की ओर गिर गया और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सरसीवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
