Site icon AB News.Press

CG Rehabilitation Policy : पुनर्वासित युवाओं को मिल रहा नई जिंदगी का संबल… दस्तावेजों से लेकर स्वास्थ्य तक पूरा सहयोग

CG Rehabilitation: Rehabilitated Youth Find Support for a New Life—Comprehensive Assistance Ranging from Documentation to Healthcare.

CG Rehabilitation Policy

रायपुर, 24 अप्रैल। CG Rehabilitation Policy : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में माओवाद छोड़कर मुख्यधारा में लौटे युवाओं के पुनर्वास की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है। शासन द्वारा इन युवाओं को नई शुरुआत देने के लिए आवश्यक सुविधाएं और योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है।

पुनर्वासित युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से राशन कार्ड, आधार कार्ड सहित जरूरी दस्तावेज आसानी से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के लिए आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे हैं, जिससे वे बिना आर्थिक चिंता के उपचार प्राप्त कर सकें।

स्वास्थ्य योजनाओं से मिली मजबूत सुरक्षा

बीजापुर ज़िला के जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। इसके माध्यम से उन्हें विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत। गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार। अन्य परिवारों को 50 हजार रुपये तक की स्वास्थ्य सहायता।मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत। गंभीर और दुर्लभ बीमारियों के लिए 25 लाख रुपये तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा

युवाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

आयुष्मान कार्ड मिलने के बाद युवाओं में उत्साह और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। वे अब अपने भविष्य को लेकर अधिक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं और सम्मानजनक जीवन जीने की दिशा में प्रयासरत हैं।

समावेशी विकास की दिशा में मजबूत पहल

यह पहल न केवल स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही है, बल्कि पुनर्वासित युवाओं को समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए प्रेरित भी कर रही है। प्रशासन का उद्देश्य है कि ऐसे सभी युवाओं को योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए।

Exit mobile version