Brutal Murder : कोरबा में खौफनाक वारदात…! पत्नी की हत्या के बाद कटा सिर लेकर गांव में घूमता रहा युवक…यहां देखें VIDEO

Brutal Murder
कोरबा, 23 अप्रैल। Brutal Murder : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रजगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।
आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद पत्नी का सिर धड़ (Brutal Murder) से अलग कर दिया और फिर कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि आरोपी सालिक राम यादव ने अपनी पत्नी छेक बाई की हत्या कथित तौर पर पारिवारिक विवाद और चरित्र संदेह के चलते की। हालांकि पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।
