Site icon AB News.Press

PM Awaas योजना में सूरजपुर जिला राज्य में प्रथम… पारदर्शी क्रियान्वयन से मिली सफलता

Surajpur District Ranks First in the State under the PM Awaas Scheme... Success Achieved Through Transparent Implementation

PM Awaas

रायपुर, 22 अप्रैल। PM Awaas : छत्तीसगढ में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में आवास की स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में Surajpur district ने विगत दो वर्षों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत लाभार्थियों को सीधे सहायता राशि प्रदान की जा रही है, जिससे पारदर्शिता बनी है और निर्माण कार्य में तेजी आई है। विभिन्न योजनाओं के समन्वय से ग्रामीण क्षेत्रों में आवास की कमी को दूर करने में उल्लेखनीय सफलता मिली है।

88 प्रतिशत से अधिक आवास निर्माण पूर्ण

जिले में कुल 72 हजार 368 पात्र परिवारों को आवास स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से अब तक 63 हजार 947 आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। यह 88.36 प्रतिशत की उल्लेखनीय उपलब्धि को दर्शाता है, जो प्रशासनिक दक्षता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रमाण है।

वित्तीय प्रबंधन में भी अग्रणी

आवास निर्माण के लिए निर्धारित 868.42 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 809.23 करोड़ रुपये, अर्थात 93.18 प्रतिशत राशि हितग्राहियों के खातों में सीधे अंतरित की जा चुकी है। इससे पारदर्शिता के साथ निर्माण कार्य को गति मिली है।

भविष्य के लिए व्यापक सर्वेक्षण

जिले में आगामी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए “आवास प्लस 2.0” के तहत 1.40 लाख से अधिक परिवारों का सर्वेक्षण भी पूरा किया गया है। इससे आने वाले समय में और अधिक जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ मिल सकेगा।

जनभागीदारी से बना जन-आंदोलन

जिला प्रशासन की सक्रियता, सतत निगरानी और हितग्राहियों की भागीदारी से यह योजना एक जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है। आज हजारों ग्रामीण परिवार अपने पक्के घर का सपना साकार होते देख रहे हैं, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार हो रहा है।

Exit mobile version