Site icon AB News.Press

Murder of a Boyfriend : बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाया…! इसके पहले गर्लफ्रेंड ने पलंग से बांधकर बनाए संबंध…दिल दहला देने वाली ये घटना झकझोर देगी

Murder of a Boyfriend: Boyfriend Burned Alive...! Prior to this, the girlfriend tied him to the bed and engaged in sexual acts... This heart-wrenching incident will leave you shaken.

Murder of a Boyfriend

बेंगलुरु, 22 अप्रैल। Murder of a Boyfriend : कर्नाटक की राजधानी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अंजनानगर इलाके में एक युवक की कथित तौर पर उसकी प्रेमिका द्वारा जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। घटना 21 अप्रैल दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है।

मृतक की पहचान किरण (27) के रूप में हुई है, जो आरोपी महिला के साथ ही एक निजी कंपनी में काम करता था। दोनों के बीच दोस्ती बाद में प्रेम संबंध में बदल गई थी।

प्रपोज के बहाने रची साजिश

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने किरण को अपने घर बुलाया और उससे कहा कि वह उसके साथ ‘इंग्लिश स्टाइल’ में यौन संबंध बनाएगी। इसके बाद उसने कथित तौर पर उसके हाथ-पैर बांध दिए और उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसने के कारण किरण की मौके पर ही मौत हो गई।

मर्डर से पहले संबंध बनाने का शक

जांच अधिकारियों को संदेह है कि वारदात से पहले दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने थे। इसके बाद आरोपी ने पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड किया गया या नहीं।

पहले से थी पूरी तैयारी

किरण अपनी पूर्व-प्रेमिका के संपर्क में था। जब उसने आरोपी को नज़रअंदाज़ किया और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया, तो विवाद और बढ़ गया। हाल ही में दोनों के बीच कहा-सुनी हुई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने हत्या की योजना महज़ दो दिन पहले ही बनाई थी। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहले से ही केरोसिन और पेट्रोल की व्यवस्था कर रखी थी। युवक को बांधने के लिए हैंडकफ भी ऑनलाइन मंगवाए गए थे। वारदात के बाद खुदकुशी की योजना भी थी, जिसके लिए कमरे से जहर और गोलियां बरामद हुई हैं।

पुलिस जांच जारी

ब्यादराहल्ली पुलिस थाना ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मौके का मुआयना किया गया है और यह जांच की जा रही है कि इस वारदात में कोई और शामिल था या नहीं।

Exit mobile version