Heatwave Alert in CG : छत्तीसगढ़ में 2 महीने स्कूल बंद…! बच्चों की सेहत पर खतरे के बाद बड़ा फैसला
Shubhra Nandi
Heatwave Alert in CG
रायपुर, 20 अप्रैल। Heatwave Alert in CG : छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक प्रदेश के सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी घोषित कर दी गई है।
राजधानी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग सहित कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह निर्णय लिया गया है।
आदेश के अनुसार, सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त सभी स्कूल इस अवधि में बंद रहेंगे। गर्मी की तीव्रता को देखते हुए अभिभावकों और छात्रों को बड़ी राहत मिली है।
विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव जैसी स्थिति बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसे में सरकार का यह कदम एहतियात के तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है।