Site icon AB News.Press

Bilaspur Slapping Incident : रतनपुर थाने में सवाल पूछने पर फरियादी को जड़े 20 थप्पड़…! ASI पर रिश्वत का आरोप

Bilaspur Slapping Incident: Complainant Slapped 20 Times for Asking Questions at Ratanpur Police Station! ASI Accused of Bribery... Police Functioning Under Scrutiny.

Bilaspur Slapping Incident

बिलासपुर, 20 अप्रैल। Bilaspur Slapping Incident : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां फरियादी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि फरियादी किसी मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा था। इसी दौरान रिपोर्ट के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगा है। जब फरियादी ने इस पर सवाल उठाया, तो मौजूद एएसआई ने कथित तौर पर उसे 15 से 20 थप्पड़ जड़ दिए।

यह पूरी घटना थाने के अंदर की बताई जा रही है, जिससे पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में मारपीट का दृश्य साफ नजर आने का दावा किया जा रहा है, जिसके सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है। फिलहाल, इस मामले में अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद जांच की संभावना जताई जा रही है।

Exit mobile version