Site icon AB News.Press

Transfer News : नगरीय प्रशासन विभाग में 37 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला… विभिन्न पदों के अधिकारी शामिल

Transfer News: 37 Officers and Employees Transferred in the Urban Administration Department... Officers Holding Various Positions Included.

Transfer News

रायपुर, 19 अप्रैल। Transfer News : छत्तीसगढ शासन ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 37 अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण किए हैं। इस निर्णय को प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस स्थानांतरण सूची में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, राजस्व अधिकारी, सहायक राजस्व अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक, लेखापाल तथा सहायक श्रेणी-दो तक के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।

प्रशासनिक कार्यों में आएगी गति

राज्य शासन के इस निर्णय से नगरीय निकायों के कार्यों में तेजी आने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों के नए पदस्थापन से विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय और सुचारु संचालन सुनिश्चित होगा।

Exit mobile version