सक्ती, 19 अप्रैल। Industrial Accident : वेदांता पावर प्लांट हादसे के बाद अब जांच प्रक्रिया तेज हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली से 21 सदस्यीय तकनीकी जांच टीम मौके पर पहुंच गई है, जो हर तकनीकी और अन्य पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।
हर एंगल से की जा रही पड़ताल
जानकारी के मुताबिक, टीम प्लांट की संरचना, सुरक्षा मानकों और ऑपरेशन से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच कर रही है, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
जांच के दौरान मीडिया एंट्री पर रोक
जांच की संवेदनशीलता को देखते हुए फिलहाल मीडिया के प्लांट में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। इससे स्पष्ट है कि जांच को पूरी गोपनीयता और गंभीरता के साथ अंजाम दिया जा रहा है।
रिपोर्ट के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई
अधिकारियों के अनुसार, इस हाई लेवल टीम की रिपोर्ट बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही प्रबंधन की की भूमिका और जिम्मेदारी तय की जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

