Site icon AB News.Press

Box Cricket : महासमुंद के फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड… युवाओं में बढ़ा खेल का जुनून

Box Cricket: Box Cricket Ground Established at Mahasamund's Forest Ground... Passion for the Sport Soars Among the Youth.

Box Cricket

रायपुर, 18 अप्रैल।  Box Cricket : महासमुंद जिले के फॉरेस्ट ग्राउंड में तैयार किया गया बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं और बच्चों के लिए खेल का नया केंद्र बनकर उभर रहा है। अगस्त 2025 में बनकर तैयार हुए इस ग्राउंड ने सीमित जगह में आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए खिलाड़ियों को सुरक्षित और अनुशासित वातावरण प्रदान किया है।

पहले शहर में बड़े खेल मैदानों की कमी और सड़कों पर बढ़ते यातायात के कारण बच्चों और युवाओं को क्रिकेट खेलने के लिए उपयुक्त स्थान नहीं मिल पाता था। ऐसे में हाउसिंग बोर्ड द्वारा 4842 वर्ग फुट क्षेत्र में विकसित यह बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड एक अभिनव समाधान बनकर सामने आया है।

सीमित जगह में आधुनिक खेल सुविधा

यह ग्राउंड सुबह 6:00 से 9:00 बजे और शाम 4:00 से 8:00 बजे तक दो पालियों में संचालित होता है। स्कूली बच्चे, युवा और कामकाजी लोग अपनी सुविधा के अनुसार यहां खेल का आनंद ले रहे हैं।

छोटे फॉर्मेट में फिटनेस और मनोरंजन

15-20 मिनट के छोटे फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस क्रिकेट ने व्यस्त जीवनशैली वाले लोगों को भी खेल और फिटनेस से जोड़ दिया है। इससे कम समय में अधिक अभ्यास संभव हो पा रहा है।

सुरक्षित और आधुनिक व्यवस्था

ग्राउंड में फ्लडलाइट, फ्लोर मैट और चारों ओर मजबूत नेटिंग की सुविधा दी गई है, जिससे खेल पूरी तरह सुरक्षित हो गया है। गेंद खोने या आसपास नुकसान होने की आशंका भी खत्म हो गई है।

खिलाड़ियों की तकनीक में सुधार

लगभग 25.07 लाख रुपये की लागत से बने इस ग्राउंड ने जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूती दी है। एनआईएस क्रिकेट कोच तृपेश कुमार साहू के अनुसार, यहां अभ्यास करने से खिलाड़ियों की तकनीक में तेजी से सुधार हो रहा है और वे प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयार हो रहे हैं।nयह बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड न केवल युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित कर रहा है, बल्कि उन्हें अनुशासन, फिटनेस और टीम भावना का भी पाठ पढ़ा रहा है।

Exit mobile version