Site icon AB News.Press

Sushasan Tihar : CM साय का बड़ा निर्देश…! 1 मई से शुरू होगा सुशासन तिहार अभियान…कलेक्टरों को आदेश जारी

Sushasan Tihar: CM Sai's Major Directive...! The 'Sushasan Tihar' campaign to commence on May 1st; orders issued to District Collectors.

Sushasan Tihar

रायपुर, 16 अप्रैल। Sushasan Tihar : रायपुर में छत्तीसगढ़ सरकार ने आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। विष्णु देव साय सरकार द्वारा इस वर्ष भी ‘सुशासन तिहार 2026’ का आयोजन पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर इस अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान ही सुशासन की असली आधारशिला है।

30 अप्रैल तक खत्म होंगे लंबित मामले

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 30 अप्रैल 2026 तक सभी जिलों में लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाए। इसमें शामिल हैं, भूमि संबंधी मामले (नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन), मनरेगा मजदूरी भुगतान, हितग्राही योजनाओं के लंबित भुगतान, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, बिजली और ट्रांसफार्मर समस्याएं, हैंडपंप सुधार, उज्ज्वला, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत और पेंशन योजनाओं का लाभ।

1 मई से 10 जून तक लगेंगे जन समाधान शिविर

सुशासन तिहार के तहत 1 मई से 10 जून 2026 तक पूरे प्रदेश में जन समस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में 15–20 पंचायतों के समूह में शिविर। शहरी क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर के आधार पर आयोजन। आवेदन का अधिकतम 1 महीने में निराकरण। हर आवेदक को स्थिति की जानकारी अनिवार्य रूप से दी जाएगी।

बड़े स्तर पर निगरानी और समीक्षा

अभियान के दौरान मंत्री, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव और प्रभारी सचिव शिविरों में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। मुख्यमंत्री स्वयं जिलों का दौरा कर विकास कार्यों का औचक निरीक्षण करेंगे। हितग्राहियों से सीधा फीडबैक लेंगे। समीक्षा बैठक और प्रेसवार्ता करेंगे।

जनभागीदारी पर फोकस

यह उल्लेखनीय है कि 1 मई से पूरे राज्य में ‘समाधान शिविर’ (Resolution Camps) आयोजित किए जाएंगे। सरकार ने निर्देश दिया है कि सुशासन तिहार का (Sushasan Tihar 2026) व्यापक प्रचार किया जाए ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस अभियान से जुड़ सकें और योजनाओं का लाभ ले सकें।

Exit mobile version