Site icon AB News.Press

PDS राशन वितरण व्यवस्था… बिलासपुर में 70 प्रतिशत से अधिक राशन भंडारण पूरा

PDS Ration Distribution System... Over 70% of Ration Storage Completed in Bilaspur

PDS

रायपुर, 16 अप्रैल PDS : बिलासपुर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत खाद्यान्न भंडारण एवं वितरण कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। खाद्य नियंत्रक, जिला बिलासपुर के अनुसार अप्रैल से जून 2026 तक तीन माह के खाद्यान्न भंडारण एवं वितरण की योजना के तहत 695 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में 70 प्रतिशत से अधिक खाद्यान्न का भंडारण पूरा हो चुका है।

तीन माह के राशन वितरण की व्यवस्था लागू

विभाग ने बताया कि जिले में सभी उचित मूल्य दुकानों पर तीन माह के खाद्यान्न भंडारण के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध है और किसी प्रकार की समस्या सामने नहीं आई है। एपीएल मद के चावल का बीपीएल मद में समायोजन या वितरण नियमों के अनुसार नहीं किया जा रहा है, जिसका पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

ई-पॉस प्रणाली से पारदर्शी वितरण प्रक्रिया

राशन वितरण के लिए ई-पॉस मशीन के माध्यम से हितग्राहियों को तीन माह का राशन प्राप्त करने हेतु छह बार फिंगरप्रिंट सत्यापन करना पड़ रहा है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। विभाग के अनुसार अब तक 37 प्रतिशत हितग्राहियों को तीन माह का खाद्यान्न वितरित किया जा चुका है और यह प्रक्रिया लगातार जारी है।

तकनीकी व्यवस्था सुचारू, वितरण जारी

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि ई-पॉस मशीनों में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या नहीं है और एपीएल राशनकार्डधारियों को मासिक आबंटन नियमित रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में राशन वितरण कार्य पूरी तरह व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।

Exit mobile version