Site icon AB News.Press

Vedanta Boiler Blast : धमाके से दहला सक्ती…12 की मौत…PM और CM ने किया मुआवजे का ऐलान…यहां देखें VIDEO

Vedanta Boiler Blast: Shakti Rocked by Explosion... 12 Dead... PM and CM Announce Compensation... Watch VIDEO Here

Vedanta Boiler Blast

सक्ती, 15 अप्रैल। Vedanta Boiler Blast :  छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस दर्दनाक औद्योगिक हादसे में अब तक 12 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में जारी है, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।

धमाका इतना जोरदार था कि पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे प्लांट क्षेत्र को घेर लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बॉयलर में तकनीकी खराबी बताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

प्रशासन द्वारा एम्बुलेंस, मेडिकल टीम और जरूरी संसाधनों को तत्काल सक्रिय कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

PM मोदी और CM साय ने पीड़ितों के लिए की राहत राशि घोषित

इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएमओ की ओर से जारी बयान में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई है। साथ ही प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।

वहीं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतक श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित और निःशुल्क इलाज के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कमिश्नर बिलासपुर को घटना की जांच के आदेश देते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार पूरे मामले की लगातार निगरानी कर रही है और राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

Exit mobile version