Site icon AB News.Press

Vedanta Blast Investigation : सक्ती हादसा…! SDM जांच के आदेश…एक महीने में आएगी रिपोर्ट…खुलेंगे राज

Vedanta Blast Investigation: Sakti Tragedy...! SDM Orders Inquiry... Report Due in One Month... Secrets to Be Revealed.

Vedanta Blast Investigation

सक्ती, 15 अप्रैल। Vedanta Blast Investigation : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट के बाद अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। कलेक्टर अमृत टोपनो ने हादसे की जांच के लिए डभरा एसडीएम को जिम्मेदारी सौंपते हुए एक माह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इस जांच में कुल 8 अहम बिंदु तय किए गए हैं, जिनके आधार पर पूरे हादसे की परत-दर-परत जांच की जाएगी। इनमें प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी खामियां, और सबसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया गया या नहीं, जैसे गंभीर मुद्दे शामिल हैं।

जांच के दायरे में क्या-क्या?

जिम्मेदारी तय होगी

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

पहले ही जा चुकी हैं कई जानें

गौरतलब है कि इस भीषण हादसे (Vedanta Blast Investigation) में कई मजदूरों की जान जा चुकी है और कई अब भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। ऐसे में यह जांच रिपोर्ट बेहद अहम मानी जा रही है, जो हादसे की असली वजह सामने ला सकती है।
Exit mobile version