Site icon AB News.Press

Bihar New CM Samrat Choudhary : बड़ा राजनीतिक उलटफेर…! बिहार में 75 साल में पहली बार BJP का CM

Bihar's New CM, Samrat Choudhary: A Major Political Upheaval...! For the first time in 75 years, a BJP Chief Minister in Bihar.

Bihar New CM Samrat Choudhary

पटना, 15 अप्रैल। Bihar New CM Samrat Choudhary : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव करते हुए सम्राट चौधरी ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। लंबे समय तक सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं और राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता इस पद तक पहुंचा है।

शपथ ग्रहण समारोह

राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने लोक भवन में सम्राट चौधरी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

NDA की ताकत दिखी

समारोह में जेपी नड्डा, चिराग पासवान सहित एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहे। पूरा गठबंधन एकजुट नजर आया।

कैसे बदली सत्ता?

दरअसल, नीतीश कुमार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते हुए मंत्रिमंडल भंग कर दिया था। इसके बाद सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया और अब उन्हें मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली।

राजनीतिक सफर

सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है। वे पहले आरजेडी और जेडीयू में रह चुके हैं और 2017 में बीजेपी में शामिल हुए। वे तारापुर से विधायक हैं और पहले डिप्टी सीएम के साथ गृह विभाग संभाल चुके हैं।

जातीय और ऐतिहासिक फैक्टर

सम्राट चौधरी कोइरी (OBC) समुदाय से आते हैं और इस वर्ग से मुख्यमंत्री बनने वाले दूसरे नेता हैं। इससे पहले 1968 में सतीश प्रसाद सिंह इस पद तक पहुंचे थे।

रिकॉर्ड भी बनाया

सम्राट चौधरी ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। कर्पूरी ठाकुर के बाद वे दूसरे ऐसे नेता बने हैं जो बिहार में डिप्टी सीएम और सीएम दोनों पदों पर रह चुके हैं
Exit mobile version