Site icon AB News.Press

US Iran China Tension : अमेरिका को खुली चुनौती…? प्रतिबंध के बावजूद मेथेनॉल लेकर गुजर गया चीनी जहाज़…ईरान-चीन की चाल से Hormuz में बदल गया खेल

US-Iran-China Tensions: An Open Challenge to America? Chinese Vessel Sails Through with Methanol Despite Sanctions—Iran-China's Maneuver Changes the Game in the Strait of Hormuz.

US-Iran-China Tensions

तेहरान/होर्मुज़, 14 अप्रैल। US Iran China Tension : रणनीतिक रूप से बेहद अहम Strait of Hormuz में अमेरिका की घोषित नाकाबंदी 24 घंटे के भीतर ही कमजोर पड़ती नजर आई। ईरान की अनुमति से चीन का एक मेथेनॉल से लदा टैंकर सुरक्षित रूप से इस मार्ग से गुजर गया, जिससे वैश्विक स्तर पर हलचल तेज हो गई है।

चीनी टैंकर सुरक्षित पार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार “रिच स्टारी” नामक टैंकर Qeshm Island के पास से गुजरते हुए होर्मुज़ पार कर गया। शुरुआत में जहाज़ को रोका गया, लेकिन बाद में उसे आगे बढ़ने की अनुमति दे दी गई।

ओमान की खाड़ी में पहुंचा जहाज़

मंगलवार सुबह यह टैंकर Gulf of Oman में देखा गया, जहां अमेरिका ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा रखी है। इसके बावजूद जहाज़ पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पहले भी लग चुके हैं प्रतिबंध

बताया जा रहा है कि इस टैंकर पर पहले अमेरिकी प्रतिबंध लग चुके थे, फिर भी इस बार उसे नहीं रोका गया। यह जहाज़ एक चीनी कंपनी द्वारा संचालित है और चीन के बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है।

चीन की सख्त चेतावनी

इस घटनाक्रम से पहले Dong Jun ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा था कि ईरान के साथ चीन के व्यापार और ऊर्जा समझौतों में दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा, होर्मुज़ चीन के लिए खुला है।

अमेरिका की सैन्य तैयारी

वहीं US Central Command (CENTCOM) ने अरब सागर और ओमान की खाड़ी में युद्धपोत तैनात कर रखे हैं। अमेरिका का कहना है कि यह कदम ईरान पर दबाव बनाने और परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत के लिए उठाया गया है।

बढ़ा वैश्विक तनाव

इस घटना ने साफ संकेत दिया है कि होर्मुज़ जैसे संवेदनशील क्षेत्र में अमेरिका, ईरान और चीन के बीच तनाव और गहरा सकता है, जिसका असर वैश्विक तेल आपूर्ति और व्यापार पर भी पड़ सकता है।

Exit mobile version