Site icon AB News.Press

SVAMITVA योजना से ग्रामीणों को मिला संपत्ति का अधिकार… बालोद में नई पहल

Villagers Receive Property Rights Through the SVAMITVA Scheme... A New Initiative in Balod

SVAMITVA

रायपुर, 14 अप्रैल। SVAMITVA : भारत सरकार की महत्वाकांक्षी SVAMITVA योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का वैधानिक अधिकार मिलना शुरू हो गया है। इस पहल से वर्षों पुराने भूमि विवादों के समाधान का रास्ता खुला है और ग्रामीणों में भरोसा बढ़ा है।

ड्रोन सर्वे से 669 गांवों में कार्य पूर्ण

बालोद जिले के सभी 669 ग्रामों में ड्रोन तकनीक के माध्यम से सर्वे का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। आधुनिक तकनीक की मदद से आबादी क्षेत्र में स्थित घरों और बाड़ियों का सटीक नक्शा तैयार किया गया है, जिससे पारदर्शी और प्रमाणिक अभिलेख तैयार हो सके हैं। 1,296 हितग्राहियों को मिल चुके अधिकार अभिलेख। अब तक जिले के 12 गांवों के कुल 1,296 हितग्राहियों को संपत्ति के अधिकार अभिलेख वितरित किए जा चुके हैं। इन दस्तावेजों के मिलने से ग्रामीणों को अपनी संपत्ति पर कानूनी स्वामित्व प्राप्त हुआ है।

राजस्व पखवाड़ा में बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ता प्रशासन

राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत जिला प्रशासन ने 142 ग्रामों में 23,157 अधिकार अभिलेख वितरण का लक्ष्य तय किया है। इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों को लाभ मिल सके।

हितग्राहियों ने जताई खुशी

गुरूर विकासखंड के ग्राम पीकरिपार के हितग्राही याद राम साहू और माखन लाल साहू ने शिविर में अभिलेख प्राप्त कर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि अब बैंक से ऋण लेना और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है।

ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

यह योजना न केवल ग्रामीणों को कानूनी सुरक्षा प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त भी बना रही है। हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली पहल बताया।

Exit mobile version