Site icon AB News.Press

Raipur Mumbai Flight : 1 मई से मुंबई-रायपुर के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी…! चौथी फ्लाइट शुरू…अब टिकट मिलना होगा आसान

Raipur-Mumbai Flight: Connectivity between Mumbai and Raipur to increase starting May 1st! Fourth flight launched—booking tickets will now be easier.

Raipur Mumbai Flight

रायपुर, 14 अप्रैल। Raipur Mumbai Flight : मुंबई और रायपुर के बीच हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। इंडिगो एयरलाइंस ने 1 मई से दोनों शहरों के बीच चौथी दैनिक फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की है। इससे यात्रियों को दोपहर के समय भी यात्रा का विकल्प मिल सकेगा।

दोपहर में मिलेगा नया यात्रा विकल्प

व्यास हॉलीडेज के संचालक कीर्ति व्यास के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6E 6122 मुंबई से दोपहर 12:30 बजे उड़ान भरेगी और 2:25 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेगी। यहां लगभग 30 मिनट के ठहराव के बाद यह फ्लाइट 2:55 बजे वापस मुंबई के लिए रवाना होगी और 4:35 बजे वहां लैंड करेगी। अब तक रायपुर में फ्लाइट्स सुबह, शाम और रात के समय ही पहुंचती थीं। ऐसे में यह नई दोपहर वाली उड़ान यात्रियों के लिए काफी राहत लेकर आई है।

अभी तीन फ्लाइट्स पर था पूरा दबाव

वर्तमान में मुंबई-रायपुर के बीच सुबह, शाम और रात के समय तीन नियमित फ्लाइट संचालित होती हैं। लंबे समय से यात्रियों द्वारा दोपहर में फ्लाइट शुरू करने की मांग की जा रही थी। अब इस नई उड़ान के शुरू होने से बिजनेस ट्रैवलर्स, स्टूडेंट्स और टूरिस्ट्स सभी को फायदा मिलेगा।

यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

मुंबई और रायपुर (Mumbai-Raipur flights) के बीच यात्रियों की संख्या हमेशा ज्यादा रहती है, जिसके कारण किराया भी अक्सर ऊंचा रहता है। खासकर छुट्टियों के सीजन में यात्री मुंबई से आगे देश-विदेश की यात्रा शुरू करते हैं। नई फ्लाइट शुरू होने से न सिर्फ विकल्प बढ़ेंगे, बल्कि किराए में भी कुछ संतुलन आने की उम्मीद है।

ढाई साल पहले बंद हो गई थी चौथी फ्लाइट

करीब ढाई साल पहले एयर इंडिया की मुंबई-रायपुर-विशाखापट्टनम फ्लाइट बंद होने के बाद दोनों शहरों के बीच केवल तीन उड़ानें ही बची थीं। अब इंडिगो की नई फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों की समस्या काफी हद तक दूर होगी।

जयपुर फ्लाइट पर ब्रेक

इसी बीच रायपुर-जयपुर कनेक्टिंग फ्लाइट की योजना फिलहाल ठंडे बस्ते में चली गई है। एयरलाइन ने हैदराबाद के जरिए जयपुर के लिए कनेक्टिंग सेवा शुरू करने की घोषणा की थी और बुकिंग भी शुरू हो गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे दो दिन में ही बंद कर दिया गया।

फिलहाल रायपुर से जयपुर के लिए कोई सीधी फ्लाइट उपलब्ध नहीं है, जिससे यात्रियों को दूसरे शहरों के जरिए सफर करना पड़ता है।

Exit mobile version