Site icon AB News.Press

Love Trap : 16 साल के लड़के का अपहरण…! ₹1 करोड़ की मांगी फिरौती…मास्टरमाइंड निकला सगा भांजा…दुर्ग में अपहरण का सनसनी खुलासा

Love Trap: Abduction of a 16-Year-Old Boy...! Ransom of ₹1 Crore Demanded... Mastermind Turns Out to Be His Own Nephew... Sensational Revelation in Durg Kidnapping Case.

Love Trap

दुर्ग, 14 अप्रैल। Love Trap : छत्तीसगढ़ के Durg जिले में हनीट्रैप के जरिए एक सनसनीखेज अपहरण का मामला सामने आया है। यहां 16 साल के नाबालिग को इंस्टाग्राम पर फंसाकर किडनैप कर लिया गया और उसके पिता से 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड पीड़ित का सगा भांजा निकला।

1 करोड़ की फिरौती की मांग

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवती ने Instagram के जरिए नाबालिग से संपर्क किया। 4-5 दिनों तक बातचीत कर उसे प्यार के जाल में फंसाया और फिर मिलने के बहाने बुला लिया। 12 अप्रैल को अमलेश्वर के तिरंगा चौक पर मिलने के बहाने बुलाया गया। वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने ग्रे सेंट्रो कार में बैठाकर उसका अपहरण कर लिया और धमतरी की ओर ले गए। करीब 45 मिनट बाद पिता को कॉल कर 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। कॉल में नाबालिग की रोती हुई आवाज भी सुनाई गई, जिससे परिवार दहशत में आ गया।

सुरक्षित बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

अमलेश्वर थाना और साइबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन ट्रेस की गई, जो धमतरी के भखारा क्षेत्र में मिली। Dhamtari पुलिस की मदद से नाकेबंदी कर जेसीबी से रास्ता ब्लॉक कर संदिग्ध कार को रोका गया। कार से नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। मौके से 3 आरोपी पकड़े गए, बाद में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें युवती भी शामिल है।

सगा भांजा निकला मास्टरमाइंड

जांच में सामने आया कि मामा के पैसे की लालच में भांजा संजय साहू ने पूरी साजिश रची थी। उसने अपने दोस्तों और एक युवती को शामिल कर प्लान तैयार किया।

क्या-क्या बरामद हुआ

आरोपियों के पास से एक ग्रे रंग की सैंट्रो कार, छह मोबाइल फ़ोन (Instagram Love Trap) और अपहरण में इस्तेमाल की गई चीज़ें बरामद की गई हैं। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपियों ने पहले भी इसी तरह के अपराध किए हैं।

Exit mobile version