Rescue Center से 13 बांग्लादेशी लड़कियां फरार…केयरटेकर को बंधक बनाकर किया घायल…! 2 पकड़ी गईं…11 की तलाश तेज…यहां देखें CCTV में कैद वारदात

Rescue Center से 13 बांग्लादेशी लड़कियां फरार…केयरटेकर को बंधक बनाकर किया घायल…! 2 पकड़ी गईं…11 की तलाश तेज…यहां देखें CCTV में कैद वारदात

पुणे, 13 अप्रैल। Rescue Center : शहर के मोहम्मदवाड़ी इलाके में स्थित एक रेस्क्यू सेंटर से 13 बांग्लादेशी लड़कियों के फरार होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस दौरान लड़कियों ने पहले केयरटेकर को बंधक बनाया और फिर सुरक्षाकर्मी पर हमला कर मौके से फरार हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार, एक लड़की ने दवा लेने के बहाने केयरटेकर लक्ष्मी कांबले से दरवाजा खुलवाया। जैसे ही दरवाजा खुला, पीछे छिपी अन्य लड़कियों ने अचानक हमला कर दिया। उन्होंने केयरटेकर के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे बांध दिया और मेडिकल रूम में बंद कर दिया। इसके बाद बाहर निकलते समय लड़कियों ने सुरक्षाकर्मी पर भी हमला किया। उन्होंने गार्ड को घसीटा और उसके हाथ पर काटकर भाग निकलीं। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त परिसर में सफाई का काम चल रहा था और मुख्य गेट खुला था, जिसका फायदा उठाकर सभी 13 लड़कियां फरार हो गईं। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कार्रवाई के दौरान हडपसर और सैयद नगर इलाके से दो लड़कियों को पकड़ लिया गया है, जबकि 11 अभी भी फरार हैं। पुलिस के अनुसार, ये सभी लड़कियां मानव तस्करी से बचाई गई थीं और उन्हें वापस बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान यह सनसनीखेज घटना सामने आई। फिलहाल पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर फरार लड़कियों की तलाश कर रही है।
National