Police Quarter में महिला कॉन्स्टेबल की मौत…! सुसाइड नोट नहीं मिला…आत्महत्या या कुछ और? पुलिस जांच में जुटी

Police Quarter
रायपुर, 12 अप्रैल। Police Quarter : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक महिला पुलिसकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र के पुलिस क्वार्टर की है, जहां महिला कर्मचारी का शव फंदे से लटका हुआ मिला।
मृतका की पहचान पूजा कुशवाहा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।
