Site icon AB News.Press

Housing Census : जनगणना 2027 का पहला चरण 1 मई से… छत्तीसगढ़ में मकान सूचीकरण और हाउसिंग सर्वे शुरू

Housing Census: The First Phase of Census 2027 Begins on May 1st... House Listing and Housing Survey Underway in Chhattisgarh.

Housing Census

रायपुर, 12 अप्रैल। Housing Census : छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत पहला चरण “मकान सूचीकरण एवं हाउसिंग जनगणना” (House Listing & Housing Census) 1 मई से 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। यह 30 दिनों का महत्वपूर्ण सर्वे राज्य के हर आवासीय और गैर-आवासीय भवन की विस्तृत जानकारी एकत्र करने के लिए किया जाएगा।

क्या-क्या जानकारी जुटाई जाएगी

इस चरण में प्रत्येक घर और भवन से संबंधित अहम जानकारी एकत्र की जाएगी, जैसे:

यह डेटा भविष्य की योजनाओं और विकास कार्यों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा।

डिजिटल इंडिया के तहत ‘स्व-गणना’ की सुविधा

इस बार आम नागरिकों के लिए स्व-गणना (Self-Enumeration) का विकल्प भी दिया गया है।

स्व-गणना करने पर एक Self-Enumeration ID मिलेगी, जिसे प्रगणक को दिखाना आवश्यक होगा।

घर-घर पहुंचेगे प्रगणक

निर्धारित अवधि में अधिकृत प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। उनके पास पहचान पत्र होगा, जिसकी पुष्टि नागरिक कर सकते हैं।

नागरिकों से अपील की गई है कि वे:

जानकारी रहेगी पूरी तरह गोपनीय

जनगणना के दौरान एकत्रित सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय और नीतिगत उद्देश्यों के लिए किया जाएगा, किसी भी व्यक्ति विशेष की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी।

विकास योजनाओं की बनेगी मजबूत नींव

जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश की आर्थिक, सामाजिक और बुनियादी विकास योजनाओं की आधारशिला होते हैं। इससे सरकार को:

करने में मदद मिलती है।

निगरानी और शिकायत निवारण की व्यवस्था

जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे।

भी उपलब्ध रहेगी, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु रूप से संचालित हो सके।

नागरिकों से सहयोग की अपील

जनगणना कार्य निदेशालय ने सभी नागरिकों से इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। सटीक जानकारी देकर नागरिक देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

Exit mobile version