CM Rural Bus Yojana बनी सफलता की सवारी… कुमिता के सपनों को मिली रफ्तार

CM Rural Bus Yojana बनी सफलता की सवारी… कुमिता के सपनों को मिली रफ्तार

अम्बिकापुर, 12 अप्रैल। CM Rural Bus Yojana : छत्तीसगढ़ में शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नई मिसाल सामने आई है। सरगंवा की रहने वाली कुमिता के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना केवल एक परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की राह बन गई है।

समय की कमी से जूझ रही थीं कुमिता

कुमिता एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा की तैयारी कर रही हैं और इसके लिए प्रतिदिन लाइब्रेरी जाती हैं। पहले उनके क्षेत्र में बसों की कमी के कारण उन्हें समय से पहले ही लौटना पड़ता था। इससे पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता था और टाइम मैनेजमेंट एक बड़ी चुनौती बन गया था।

योजना ने बदली पूरी तस्वीर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू हुई ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ ने कुमिता जैसी हजारों छात्राओं के लिए नई राह खोल दी है। अब बस सेवाएं नियमित और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हैं, जो गांव-गांव तक पहुंच रही हैं।

पढ़ाई के लिए मिला अतिरिक्त समय

बसों की तय समय-सारणी के कारण कुमिता अब बिना चिंता के देर तक लाइब्रेरी में पढ़ाई कर पा रही हैं। समय पर घर पहुंचने की सुविधा ने न केवल उनकी पढ़ाई में सुधार किया है, बल्कि उनकी सुरक्षा की भावना भी मजबूत हुई है।

छात्रा ने जताया आभार

कुमिता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब वह तय समय पर घर पहुंच जाती हैं और उन्हें पढ़ाई के लिए अतिरिक्त समय मिल रहा है। उन्होंने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन आसान हो गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को मिल रही नई दिशा

यह योजना केवल परिवहन सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण छात्रों के सपनों को साकार करने का माध्यम बन रही है। इससे शिक्षा, सुरक्षा और अवसर—तीनों को नई दिशा मिल रही है।

राज्य खबर स्पेशल