अंबिकापुर, 11 अप्रैल। Murder Case : अंबिकापुर में प्रेमिका की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को चिरमिरी से गिरफ्तार किया है। 6 साल के रिश्ते में शक बना हत्या की वजह, पुलिस ने क्राइम सीन री-क्रिएशन कराया। पुलिस पूछताछ में आरोपी मिथुन उर्फ पंडा ने बताया कि उसे अपनी प्रेमिका पर किसी अन्य युवक के साथ संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में उसने हत्या कर दी।
क्राइम सीन री-क्रिएशन कराया
वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था और ट्रेन के जरिए अलग-अलग जगहों पर छिपता रहा। आखिरकार पुलिस ने उसे चिरमिरी में संदिग्ध हालत में घूमते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस आरोपी को घटना स्थल पर लेकर गई, जहां पूरी वारदात का सीन री-क्रिएशन कराया गया। इस दौरान आरोपी ने बताया कि कैसे उसने विवाद के बाद महिला पर हमला किया।
पोस्टमॉर्टम में चौंकाने वाले तथ्य
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक हत्या बेहद बेरहमी से की गई थी।
6 साल से थे साथ
जानकारी के अनुसार आरोपी और महिला पिछले 6 वर्षों से साथ रह रहे थे और कबाड़ (Murder Case) बीनने का काम करते थे। महिला अपने परिवार से अलग रहती थी। इस पूरे मामले में
सरगुजा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।