Site icon AB News.Press

Congress List Cancelled : रायपुर कांग्रेस में बड़ा बवाल…! नियुक्ति के 24 घंटे में ही सूची रद्द…PCC का बड़ा एक्शन…यहां देखें List

Congress List Cancelled: Major Uproar in Raipur Congress! List Revoked Within Just 24 Hours of Appointments... PCC Takes Major Action... View the List Here.

Congress List Cancelled

रायपुर, 11 अप्रैल। Congress List Cancelled : रायपुर में कांग्रेस संगठन के भीतर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति सूची को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

PCC की मंजूरी बिना जारी हुई थी सूची

जानकारी के अनुसार, यह नियुक्ति आदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की अनुशंसा, अनुमोदन और संज्ञान के बिना जारी किया गया था। इसी कारण उच्च स्तर पर इसे गंभीरता से लेते हुए आदेश को रद्द कर दिया गया।

तत्काल प्रभाव से निरस्त

जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि 10 अप्रैल 2026 को जारी वार्ड  कांग्रेस अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति तुरंत प्रभाव से निरस्त मानी जाएगी।

संगठन में मचा हड़कंप

इस फैसले के बाद पार्टी के अंदर हलचल तेज हो गई है। कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच इस फैसले को लेकर चर्चा और असंतोष की स्थिति बनी हुई है।

अब क्या होगा आगे?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है, क्या नई सूची जारी की जाएगी? या फिर पूरी प्रक्रिया दोबारा शुरू होगी? संगठन के अगले कदम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। बता दें कि, रायपुर में शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी वार्ड अध्यक्षों की सूची को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सूची जारी होते ही संगठन के भीतर तीखा विरोध और असंतोष सामने आने लगा, जिससे पूरे  राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी पत्र में वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की गई थी। इसमें सभी नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन सूची सामने आते ही कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जतानी शुरू कर दी, जिसके बाद माहौल गरमा गया।

2 घंटे से जारी बहस

सूत्रों के मुताबिक, इस मुद्दे पर करीब 2 घंटे से लगातार तर्क-वितर्क (Congress List Cancelled) चल रहा है। कई पदाधिकारियों ने चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं और पारदर्शिता की मांग की है।

नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों की सूची शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर

adesh_260410_223422

Exit mobile version