Site icon AB News.Press

Betting Racket : रायपुर में सट्टा किंग का भंडाफोड़…! 6 गिरफ्तार…9 लाख कैश सहित 13 लाख का सामान जब्त

Betting Racket: 'Satta King' Racket Busted in Raipur! 6 Arrested... Assets Worth ₹13 Lakh Seized, Including ₹9 Lakh in Cash.

Betting Racket

रायपुर, 11 अप्रैल। Betting Racket : रायपुर में ऑनलाइन और पट्टी के जरिए सट्टा संचालित करने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और गुढियारी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

9 लाख कैश समेत 13 लाख का सामान जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9.05 लाख रुपये नगद, 8 मोबाइल फोन, सट्टा पट्टी, कैलकुलेटर और अन्य सामान जब्त किया है। कुल जब्ती करीब 13 लाख रुपये आंकी गई है।

ओवरब्रिज के नीचे चल रहा था सट्टा

सूचना के आधार पर पुलिस ने गोंदवारा ओवरब्रिज के नीचे दबिश दी, जहां राजा साहू और अभय साहू को पकड़ा गया। जांच में उनके मोबाइल से Cribet99 नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा संचालित करना सामने आया। आरोपी मोबाइल कॉलिंग के जरिए क्रिकेट मैचों में हार-जीत और सेशन पर दांव लगवा रहे थे।

नेटवर्क का खुलासा, 4 और गिरफ्तार

पूछताछ में मंजीत सिंह, रोहित मोटवानी, हरीश सकलेचा और आकाश सिन्हा के नाम सामने आए। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए चारों को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन सट्टे के साथ-साथ पट्टी के जरिए भी अवैध सट्टा चला रहे थे और आईडी बेचकर मोटी कमाई कर रहे थे।

हिस्ट्रीशीटर भी शामिल

गिरफ्तार आरोपी मंजीत सिंह गुढियारी थाना का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ हत्या के प्रयास और जुआ एक्ट समेत करीब दो दर्जन मामले पहले से दर्ज हैं।

पुलिस एक्शन जारी

पूरे ऑपरेशन को पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ) मयंक गुर्जर के निर्देशन में अंजाम दिया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के (Betting Racket Busted) तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की सक्रियता से तलाश कर रही है।

Exit mobile version