Site icon AB News.Press

Rape Murder Case : अंबिकापुर केस में बड़ा अपडेट…! फुटपाथ पर महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार…8 दिनों से था फरार…₹35,000 का इनाम घोषित

Rape-Murder Case: Major Update in Ambikapur Case! Accused of Raping Woman on Footpath Arrested... Had Been Absconding for 8 Days... Reward of ₹35,000 Announced.

Rape Murder Case

अंबिकापुर, 10 अप्रैल। Rape Murder Case : अंबिकापुर में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हुई हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के 8 दिन बाद फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को कोरिया जिला से पकड़ा गया है। उस पर ₹35,000 का इनाम घोषित था। आरोपी को लाने के लिए सरगुजा पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

क्या था पूरा मामला?

यह वारदात 3 अप्रैल की दरमियानी रात महामाया द्वार के पास हुई थी, जहां फुटपाथ पर सो रही महिला के साथ आरोपी ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी थी। इस घटना से पूरे शहर में भारी आक्रोश देखने को मिला था।

इनामी था आरोपी

घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी रेंज और डीआईजी स्तर (Rape-Murder Case) पर आरोपी की जानकारी देने वालों के लिए इनाम की घोषणा की गई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार तलाश में जुटी थी। लगातार दबिश और तकनीकी जांच के बाद आखिरकार पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Exit mobile version