Site icon AB News.Press

Ayodhya Yatra : ‘रामलला दर्शन’ ट्रेन रवाना… रायपुर स्टेशन पर गूंजा जय श्री राम… 44 हजार से अधिक श्रद्धालु ले चुके हैं रामलला दर्शन योजना का लाभ

Ayodhya Pilgrimage: ‘Ramlala Darshan’ Train Departs... “Jai Shri Ram” Chants Reverberate at Raipur Station... Over 44,000 Devotees Have Availed the Benefits of the Ramlala Darshan Scheme.

Ayodhya Yatra

रायपुर, 10 अप्रैल। Ayodhya Yatra : रायपुर रेलवे स्टेशन पर उस समय भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला, जब कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल एवं टंकराम वर्मा ने 850 तीर्थयात्रियों के दल को विशेष ‘रामलला दर्शन’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया। “जय श्री राम” के जयघोष से पूरा स्टेशन गूंज उठा।

श्रद्धालुओं में खास उत्साह

तीर्थयात्रियों में अयोध्या जाने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। अधिकांश श्रद्धालु पहली बार भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए जा रहे हैं। उन्होंने इस अवसर के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल का आभार जताया। यह यात्रा केवल अयोध्या तक सीमित नहीं है, बल्कि श्रद्धालुओं को वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन का भी अवसर प्रदान करेगी।

बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित

राज्य सरकार द्वारा IRCTC और छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के माध्यम से भोजन, आवास, चिकित्सा और भ्रमण सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रा के दौरान अधिकारी-कर्मचारी श्रद्धालुओं की सहायता में सक्रिय रहे।

योजना का बढ़ता दायरा

रामलला दर्शन योजना के तहत अब तक 52 ट्रेनों से लगभग 44,200 श्रद्धालु यात्रा कर चुके हैं। इस नई ट्रेन के साथ कुल संख्या बढ़कर 53 ट्रेनों में 45,050 यात्रियों तक पहुंच गई है। छत्तीसगढ़ को भगवान श्रीराम का ननिहाल माना जाता है, जहां लोग उन्हें “भांचा राम” कहकर पुकारते हैं। यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि प्रदेश की संस्कृति और परंपरा को भी दर्शाती है।

Exit mobile version