मुंगेली/बिलासपुर, 09 अप्रैल। Tendulkar Family CG Tour : सचिन तेंदुलकर का परिवार दो दिनों तक छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में एक गोपनीय प्रवास पर रहा। इस दौरान उनकी पत्नी Anjali Tendulkar, बेटी Sara Tendulkar और बहू Sania Tendulkar ने मुंगेली जिले के Achanakmar Tiger Reserve के अंदर बसे दूरस्थ गांवों का दौरा किया।
अंदर की बात
यह दौरा पूरी तरह लो-प्रोफाइल रखा गया, लेकिन इसके पीछे एक बड़ा सामाजिक उद्देश्य सामने आया है। तेंदुलकर परिवार ने बैगा आदिवासी परिवारों से सीधे मुलाकात की और उनके जीवन, स्वास्थ्य सुविधाओं और जरूरतों को करीब से समझा।
सूत्रों के अनुसार, यह दौरा Sachin Tendulkar Foundation द्वारा वित्तपोषित गनियारी स्थित जन स्वास्थ्य सहयोग संस्था के कार्यों के मूल्यांकन से जुड़ा था।
दौरे के दूसरे दिन तेंदुलकर परिवार बिलासपुर के पास गनियारी स्थित जन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। यहां उन्होंने अस्पताल की सुविधाओं का निरीक्षण किया और डॉक्टरों-नर्सों के साथ एक अहम बैठक की।
सारा और सानिया नवजात को गोद में लेकर दुलारती नजर आईं
पहले दिन टीम बम्हनी, लमनी और छपरवा जैसे सुदूर गांवों में पहुंची, जहां परिवार के सदस्यों ने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान सारा और सानिया नवजात बच्चों को गोद में लेकर दुलार करती नजर आईं, जिसने पूरे दौरे को भावनात्मक बना दिया।
दूसरे दिन हेल्थ मिशन पर फोकस
बैठक में भविष्य की स्वास्थ्य योजनाओं, ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं के विस्तार और बेहतर चिकित्सा सेवाओं पर चर्चा की गई।
गोपनीय दौरा खत्म, मुंबई रवाना
दो दिवसीय दौरे के बाद बुधवार शाम को तेंदुलकर परिवार मुंबई (Tendulkar Family CG Tour) लौट गया। हालांकि, इस विजिट ने छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर नई उम्मीद जरूर जगा दी है।