Site icon AB News.Press

Road Accident Compensation Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान…! हादसे में मौत पर ₹2 लाख…घायल को ₹50 हजार…यहां देखें

Road Accident Compensation Scheme: Major Announcement by the Chhattisgarh Government! ₹2 Lakhs in Case of Death; ₹50,000 for the Injured—Check Details Here.

Road Accident Compensation Scheme

रायपुर, 09 अप्रैल। Road Accident Compensation Scheme : सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों को त्वरित राहत देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की “हिट एंड रन मोटरयान दुर्घटना मुआवजा योजना” के तहत अब अज्ञात वाहन से होने वाले हादसों में प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ के परिवहन मंत्री Kedar Kashyap ने बताया कि केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में राज्य सरकार पीड़ितों को त्वरित राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है।

कितनी मिलेगी सहायता?

मृत्यु होने पर परिजनों को ₹2 लाख। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को ₹50 हजार। राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन की प्रक्रिया

दुर्घटना के बाद सबसे पहले नजदीकी पुलिस थाने में सूचना देना जरूरी है। इसके बाद आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित एसडीएम कार्यालय में जमा करना होगा। सत्यापन के बाद मुआवजा राशि सीधे खाते में भेजी जाएगी।

जरूरी दस्तावेज

जागरूकता की अपील

परिवहन विभाग ने नागरिकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है। ‘सावधानी हटी, दुर्घटना घटी’ के संदेश के साथ सुरक्षित यात्रा को जीवन रक्षा का सबसे बड़ा उपाय बताया गया है।
Exit mobile version