Site icon AB News.Press

Korba Municipal Action : अतिक्रमण पर सख्ती…! 40 फीट सड़क को बनाया 4 फीट…आयुक्त का फटकार

Korba Municipal Action: Crackdown on Encroachment! 40-Foot Road Reduced to 4 Feet... Commissioner Issues Stern Reprimand.

Korba Municipal Action

कोरबा, 09 अप्रैल। Korba Municipal Action : शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने और सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण पर लगाम कसने के लिए नगर निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। इसी क्रम में नगर निगम आयुक्त Ashutosh Pandey बुधवार शाम स्वयं शहर भ्रमण पर निकले और हालात का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर सड़क और फुटपाथ पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करते हुए कब्जा जमाया गया पाया गया। इस पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए मौके पर ही कहा, 40 फीट की सड़क को 4 फीट बना दिया गया है। यह सड़क आम जनता के उपयोग के लिए है, न कि दुकान सजाने के लिए।

ग्राउंड स्थिति

शहर के विभिन्न इलाकों में सड़क किनारे दुकान सजाने, फुटपाथ पर सामान फैलाने और रास्ता घेरने की वजह से आम लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।

सख्त निर्देश

आयुक्त ने मौके पर मौजूद दुकानदारों को तत्काल अतिक्रमण हटाने की समझाइश दी और स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो नगर निगम द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की इस कार्रवाई को शहर में यातायात सुधार और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

Exit mobile version