Site icon AB News.Press

Kawardha Forest Fire Alert : तकनीक से सुरक्षित हो रहे कवर्धा के वन… ‘फायर अलर्ट’ सिस्टम बना मजबूत कवच

Kawardha Forest Fire Alert: Kawardha's Forests Secured by Technology... 'Fire Alert' System Serves as a Robust Shield

Kawardha Forest Fire Alert

रायपुर, 09 अप्रैल। Kawardha Forest Fire Alert : छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के कवर्धा परियोजना मंडल में वनों की सुरक्षा अब तकनीक और त्वरित कार्रवाई के समन्वय से और अधिक प्रभावी हो गई है। 25 हजार 436 हेक्टेयर के विशाल वन क्षेत्र की निगरानी ‘फायर अलर्ट’ सिस्टम के जरिए की जा रही है, जिससे आग की घटनाओं पर समय रहते नियंत्रण संभव हो पा रहा है।

‘फायर अलर्ट’ से त्वरित कार्रवाई

वन विभाग द्वारा FMIS (फॉरेस्ट मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम) के माध्यम से मैदानी अधिकारियों और कर्मचारियों को जोड़ा गया है। जैसे ही किसी क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिलती है, संबंधित टीम को तुरंत अलर्ट मिलता है और वे मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लेते हैं।

संसाधनों और मानव बल की मजबूती

अग्नि सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक बीट में अग्नि सुरक्षा श्रमिकों की तैनाती की गई है। फायर सीजन से पहले संवेदनशील क्षेत्रों में फायर लाइन तैयार कर ली गई है, जिससे आग के फैलाव को रोका जा सके।

आधुनिक उपकरण और तकनीकी सहयोग

वन परिक्षेत्रों में आधुनिक फायर ब्लोअर उपलब्ध कराए गए हैं, जो आग बुझाने में कारगर साबित हो रहे हैं। साथ ही, त्वरित सूचना के आदान-प्रदान के लिए सोशल मीडिया समूहों का भी उपयोग किया जा रहा है।

जनसहभागिता से मिल रही ताकत

वन क्षेत्रों के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को जागरूक कर उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। सामूहिक प्रयासों से आग की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा रहा है।

सकारात्मक परिणाम सामने

इन सभी प्रयासों का असर स्पष्ट रूप से दिख रहा है। मार्च 2026 तक इस परियोजना मंडल में केवल 23 अग्नि प्रकरण दर्ज किए गए, जिन पर त्वरित कार्रवाई कर नियंत्रण पा लिया गया। इससे वन संपदा और वन्य जीवों को होने वाली क्षति को न्यूनतम किया जा सका है। तकनीक, सतर्कता और जनसहभागिता के समन्वित प्रयासों से कवर्धा के वन अब अधिक सुरक्षित हो रहे हैं। यह पहल भविष्य के लिए एक प्रभावी और प्रेरणादायक मॉडल के रूप में उभर रही है।

Exit mobile version