GPM Road Accident : मरवाही में मॉर्निंग वॉक पर निकली 2 महिलाओं को कैम्पर ने कुचला…मौके पर ही दर्दनाक मौत…यहां देखें VIDEO

GPM Road Accident : मरवाही में मॉर्निंग वॉक पर निकली 2 महिलाओं को कैम्पर ने कुचला…मौके पर ही दर्दनाक मौत…यहां देखें VIDEO

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 09 अप्रैल। GPM Road Accident : जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार सुबह पेंड्रा-गौरेला बायपास पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुशीला वर्मा और बेला कली पंसारी के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं रोज की तरह सुबह टहलने निकली थीं, तभी तेज गति से आ रहे सर्विसमैन कैम्पर वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

रौंदने के बाद ड्राइवर फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद अनियंत्रित कैम्पर वाहन सड़क किनारे खड़ी एक यात्री बस से जा टकराया, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन कोरबा से कटनी की ओर जा रहा था। हादसे के तुरंत बाद चालक लल्लू और उसका एक साथी मौके से फरार हो गए, जिससे पुलिस की कार्रवाई और तेज हो गई है।

रेस्क्यू और पुलिस कार्रवाई

हादसे में कैम्पर में सवार परिचालक संदीप यादव वाहन में फंस गया था, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस, यातायात पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है।

सर्च ऑपरेशन जारी

पुलिस ने फरार चालक की तलाश के लिए आसपास (GPM Road Accident) के क्षेत्रों में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
National