Site icon AB News.Press

DA Hike 2026 : पेंशनरों की बल्ले-बल्ले…! जनवरी से अटका DA…अप्रैल में बड़ा अपडेट…DR में सीधे 3% की वृद्धि…जानिए कब से लागू

रायपुर, 09 अप्रैल। DA Hike 2026 : केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ता (DA) बढ़ोतरी को लेकर अब तक कोई घोषणा नहीं होने से लाखों कर्मचारियों में इंतजार बना हुआ है। परंपरा के मुताबिक 1 जनवरी से DA का लाभ मिलना चाहिए, लेकिन इस बार अप्रैल माह तक भी इस पर निर्णय नहीं लिया गया है।

इस बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने पेंशनरों को राहत देते हुए बड़ा फैसला लिया है। राज्य के वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पेंशनरों और परिवार पेंशनरों को अब 1 जनवरी 2026 से 55% की जगह 58% महंगाई राहत (DR) मिलेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले 11 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए DA में 3% की बढ़ोतरी कर इसे केंद्र के बराबर 58% कर दिया था, लेकिन पेंशनरों के लिए उस समय आदेश जारी नहीं हुआ था।

अब जारी नए आदेश के तहत-

हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से DA बढ़ोतरी (DR Hike 2026) पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है, जिससे कर्मचारियों की निगाहें अगले फैसले पर टिकी हैं।

Exit mobile version