CM Sai Delhi Visit : दिल्ली से लौटे CM साय…! PM मोदी को दिया रोडमैप…बस्तर विकास को लेकर कही ये बड़ी बातें…यहां सुनिए VIDEO

CM Sai Delhi Visit : दिल्ली से लौटे CM साय…! PM मोदी को दिया रोडमैप…बस्तर विकास को लेकर कही ये बड़ी बातें…यहां सुनिए VIDEO

रायपुर, 09 अप्रैल। CM Sai Delhi Visit : तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai राजधानी रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए अपने दौरे को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्हें देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की तीन करोड़ जनता की ओर से नक्सलवाद की समस्या से मुक्ति दिलाने के प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

बस्तर विकास पर बड़ा अपडेट

सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात में बस्तर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तृत रोडमैप पर चर्चा हुई। राज्य सरकार ने केंद्र के सामने बस्तर को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए कई अहम प्रस्ताव रखे हैं। इस रोडमैप में खासतौर पर, कृषि को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना। पशुपालन और मछली पालन को बढ़ावा। टूरिज्म सेक्टर को विकसित करना। स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ाना जैसे बिंदुओं पर फोकस किया गया है।

नक्सलवाद से मुक्ति पर जोर

मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि बस्तर में शांति और विकास एक साथ आगे बढ़ेंगे। नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेज कर लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की रणनीति बनाई जा रही है।

क्या बदलेगा?

सरकार की इस योजना से आने वाले समय में बस्तर में रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। साथ ही क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने की दिशा में भी यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
राज्य खबर