Site icon AB News.Press

CG Govt Action : करोड़ों की गड़बड़ी में दो बड़े अफसरों पर गिरी गाज…! ज्वॉइंट डायरेक्टर और डिप्टी डायरेक्टर निलंबित

CG Govt Action: Two Senior Officials Face the Axe Over Multi-Crore Irregularities! Joint Director and Deputy Director Suspended.

CG Govt Action

रायपुर, 09 अप्रैल। CG Govt Action : छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये की हानि पहुंचाने के मामले में दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया है। निलंबित अधिकारियों में ज्वॉइंट डायरेक्टर सूर्यभान सिंह ठाकुर और डिप्टी डायरेक्टर कमला सिंह शामिल हैं। दोनों पर राजनांदगांव स्थित सत्यम परिवेश कॉलोनी के अनुमोदन में कथित हेर-फेर करने का आरोप है। सूत्रों के अनुसार, जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया दोनों अधिकारियों को कदाचार का दोषी पाया गया है। इसी आधार पर राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि कॉलोनी अनुमोदन प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी करते हुए ऐसे निर्णय लिए गए, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच भी जारी है। सरकार की इस सख्त कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है।
Exit mobile version