Site icon AB News.Press

Youth Opportunity : सुशासन की ओर युवाओं का कदम… फेलोशिप से खुलेगा नया रास्ता… युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

Youth Opportunity: Youth's Step Towards Good Governance... A Fellowship to Pave a New Path... A Golden Opportunity for Youth.

Youth Opportunity

रायपुर, 08 अप्रैल। Youth Opportunity : छत्तीसगढ में युवाओं को सुशासन और पब्लिक पॉलिसी के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप” को व्यापक रूप से प्रचारित किया जा रहा है। यह पहल युवाओं को नीति निर्माण और प्रशासनिक क्षेत्र में करियर बनाने का मजबूत प्लेटफॉर्म दे रही है।

IIM रायपुर की टीम कर रही जागरूकता अभियान

Indian Institute of Management Raipur की टीम जशपुर सहित प्रदेश के उत्तरी जिलों का दौरा कर रही है। कॉलेजों में पहुंचकर विद्यार्थियों को कोर्स की विशेषताएं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

पूरी फीस सरकार देगी, मिलेगी ₹50 हजार छात्रवृत्ति

इस दो वर्षीय MBA (Public Policy & Governance) कार्यक्रम के तहत चयनित अभ्यर्थियों की पूरी फीस राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी। साथ ही, विद्यार्थियों को हर महीने ₹50,000 की छात्रवृत्ति भी दी जाएगी, जिससे वे बिना आर्थिक चिंता के पढ़ाई कर सकें।

थ्योरी के साथ मिलेगा प्रैक्टिकल अनुभव

इस फेलोशिप की खासियत यह है कि छात्रों को क्लासरूम लर्निंग के साथ-साथ राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में फील्ड एक्सपोजर भी मिलेगा। इससे उन्हें वास्तविक प्रशासनिक कार्यों और नीति निर्माण की गहरी समझ विकसित करने का मौका मिलेगा।

छत्तीसगढ़ के युवाओं को प्राथमिकता

यह फेलोशिप विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए है, जिसमें राज्य की आरक्षण नीति लागू होगी। इच्छुक उम्मीदवार IIM रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version