Site icon AB News.Press

Workers Strike : NTPC में हड़ताल से हड़कंप…! ठेका मजदूरों ने रोका काम…ओवरटाइम और वेतन को लेकर बवाल

Workers' Strike: Turmoil at NTPC! Contract Workers Halt Work—Uproar Over Overtime and Wages.

Workers Strike

कोरबा, 08 अप्रैल। Workers Strike : छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्थित NTPC प्लांट में बुधवार को ठेका मजदूरों ने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। बड़ी संख्या में मजदूर गेट नंबर-2 पर एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए।

मजदूरों ने रोका काम, गेट पर प्रदर्शन

एनटीपीसी में अलग-अलग कंपनियों के ठेका मजदूर एकजुट होकर आंदोलन में उतरे हैं। मजदूरों की प्रमुख मांगें हैं, 8 घंटे से ज्यादा काम पर ओवरटाइम (OT) का भुगतान। केंद्र सरकार के तय मानदेय के अनुसार वेतन। अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता।

पुलिस और प्रबंधन की बातचीत बेनतीजा

स्थिति को देखते हुए पुलिस को मौके पर बुलाया गया। प्रबंधन और पुलिस ने कुछ मजदूरों से बातचीत भी की, लेकिन, कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई, अधिकांश मजदूर काम पर लौटने को तैयार नहीं हुए।

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने साफ कहा है कि, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, हड़ताल जारी रहेगी। मजदूरों ने पेमेंट स्लिप और SPC रेट की मांग को लेकर किसान सभा के नेतृत्व में गेवरा महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव भी किया।

NTPC और SECL में बढ़ती चुनौती

यह आंदोलन ऐसे समय में सामने आया है, जब हाल ही में, पावर प्लांट और बालको प्लांट में भी मजदूरों की हड़ताल हुई थी। समझाइश के बाद वे आंदोलन खत्म हुए थे। अब SECL और NTPC में बढ़ते श्रमिक आंदोलन प्रबंधन के लिए नई चुनौती बनते जा रहे हैं।

बड़ा असर संभव

अगर हड़ताल लंबी चली तो, बिजली उत्पादन प्रभावित हो सकता है। औद्योगिक गतिविधियों पर असर पड़ सकता है। कोरबा जैसे ऊर्जा हब में श्रमिकों का यह आंदोलन न केवल स्थानीय बल्कि क्षेत्रीय स्तर पर भी असर डाल सकता है। अब नजर प्रबंधन और प्रशासन की अगली रणनीति पर टिकी है।

Exit mobile version