Site icon AB News.Press

Train Update : यात्रियों के लिए बड़ी खबर…! ट्रेनें हुई री-स्टोर…समर स्पेशल से मिलेगा कंफर्म टिकट…यहां देखें पूरा शेड्यूल

Train Update: Big News for Passengers! Trains Restored—Get Confirmed Tickets on Summer Specials—View Full Schedule Here.

Train Update

रायपुर, 08 अप्रैल। Train Update : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए 8 से 10 अप्रैल के बीच रद्द की गई 12 पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को फिर से बहाल कर दिया है। इस फैसले से रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, गोंदिया और झारसुगुड़ा के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

क्यों रद्द हुई थीं ट्रेनें?

दरअसल, अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इसी कारण रेलवे ने 8 से 10 अप्रैल तक कई ट्रेनों को रद्द किया था। अब यह काम आंशिक रूप से पूरा होने के बाद ट्रेन सेवाएं फिर से सामान्य की जा रही हैं।

अब तय समय पर चलेंगी ट्रेनें

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, बहाल की गई सभी ट्रेनें अब अपने निर्धारित समय पर ही चलेंगी। हालांकि, 11 से 27 अप्रैल के बीच 10 पैसेंजर ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में फिर से रद्द रहेंगी, जिससे यात्रियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है।

समर स्पेशल ट्रेनों से राहत

गर्मी के सीजन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है।

पटना-चर्लपल्ली समर स्पेशल

तिरुपति-रक्सौल समर स्पेशल

इन ट्रेनों पर रहेगा असर

हसदेव एक्सप्रेस में बदलाव

यात्रियों की सुविधा के लिए, गाड़ी संख्या 18249/18250 और 18251/18252 (हसदेव एक्सप्रेस)। 16 से 27 अप्रैल तक कोरबा–बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाई जाएगी।

यात्रियों के लिए सलाह

यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें। समर स्पेशल ट्रेनों (SECR Train Update 2026) में बुकिंग कर कंफर्म सीट का फायदा लें।
Exit mobile version