Site icon AB News.Press

Special Leave : छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों को बड़ी राहत…! इन शर्तों के साथ सरकारी Employees को मिलेगा एक साथ 12 दिन की छुट्टी…यहां देखें आदेश कॉपी

Special Leave: Major Relief for Employees in Chhattisgarh! Government Employees to Receive 12 Days of Leave Consecutively—Subject to These Conditions... View the Order Copy Here.

Special Leave

रायपुर, 08 अप्रैल। Special Leave : छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब कर्मचारी विपश्यना ध्यान शिविर में शामिल होने के लिए 12 दिन का विशेष अवकाश ले सकेंगे।

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

तनाव से राहत और कार्यक्षमता बढ़ाने की पहल

सरकार का मानना है कि मौजूदा समय में बढ़ते कार्य दबाव (Special Leave) के चलते कर्मचारियों पर मानसिक तनाव का असर पड़ रहा है। ऐसे में यह पहल उन्हें मानसिक संतुलन और शांति प्रदान करने के साथ-साथ उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करेगी।

शर्तों के साथ मिलेगा अवकाश

जारी आदेश के अनुसार, यह विशेष अवकाश कुछ शर्तों के साथ ही दिया जाएगा, कर्मचारी को पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। ध्यान शिविर में भाग लेने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कार्यालयीन कार्य प्रभावित न हों। विभागीय अधिकारियों को अवकाश स्वीकृत या अस्वीकृत करने का अधिकार दिया गया है।

क्या है विपश्यना ध्यान?

विपश्यना ध्यान एक प्राचीन साधना पद्धति है, जो व्यक्ति को आत्म-अवलोकन, मानसिक शुद्धि और तनाव से मुक्ति दिलाने में सहायक मानी जाती है। इससे एकाग्रता, निर्णय क्षमता और कार्य प्रदर्शन में सुधार होता है।

कर्मचारियों में दिखा उत्साह

सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों में सकारात्मक प्रतिक्रिया (Special Leave) देखने को मिल रही है। कई कर्मचारियों ने इसे मानसिक स्वास्थ्य के लिए सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि इससे उन्हें व्यक्तिगत विकास और मानसिक शांति का अवसर मिलेगा।

About The Author

Exit mobile version