Site icon AB News.Press

Renuka Singh Fund Misuse Allegations : रेणुका सिंह पर गंभीर सवाल…! विधायक निधि के दुरुपयोग के आरोप…जांच की मांग तेज यहां…देखें List

Renuka Singh Fund Misuse Allegations: Serious Questions Raised Against Renuka Singh...! Allegations of Misuse of MLA Funds... Calls for an Investigation Intensify Here... See the List

Renuka Singh Fund Misuse Allegations

मनेंद्रगढ़, 08 अप्रैल। Renuka Singh Fund Misuse Allegations : छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ से एक बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आया है। भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह पर जनसंपर्क निधि के कथित दुरुपयोग के आरोप लगे हैं। इस मामले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।
मीडिया में सामने आए दस्तावेजों के अनुसार, ‘आर्थिक सहायता’ के नाम पर जिन लोगों को राशि दी गई, उनमें कई ऐसे नाम शामिल हैं जो आर्थिक रूप से सक्षम या प्रभावशाली माने जाते हैं।
आरोपों के मुताबिक, एक ठेकेदार को सहायता राशि दी गई। इतना ही नहीं सरकारी कर्मचारी को भी लाभार्थी सूची में शामिल किया गया। जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं से जुड़े नाम सामने आए। इन खुलासों के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या वास्तव में यह राशि जरूरतमंदों तक पहुंच रही है या नहीं।

कार्यकर्ताओं को ‘पुरस्कार’ देने का आरोप

सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि चुनाव में सक्रिय रहे कुछ कार्यकर्ताओं को इस निधि से लाभ दिया गया। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि चुनाव के दौरान विधायक रेणुका सिंह ने पारदर्शिता और जरूरतमंदों को प्राथमिकता देने का वादा किया था। अब इन आरोपों के सामने आने के बाद उनके उन्हीं वादों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन भुगतान का भी आरोप

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि जनसंपर्क निधि का उपयोग मीडिया विज्ञापन भुगतान के लिए किया गया। हालांकि, इस संबंध में भी आधिकारिक पुष्टि या जांच रिपोर्ट सामने आना बाकी है।

हालांकि, इस पूरे मामले में अब तक विधायक रेणुका सिंह या संबंधित विभाग की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की सत्यता और पूरी स्थिति स्पष्ट होने के लिए जांच और आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

यह खबर उपलब्ध दस्तावेजों और आरोपों पर आधारित है। आरोपों की पुष्टि संबंधित एजेंसियों की जांच के बाद ही हो सकेगी। बहरहाल, अगर ये आरोप सही साबित होते हैं, तो यह न केवल सरकारी धन के उपयोग पर सवाल खड़े करेगा, बल्कि राजनीतिक जवाबदेही और पारदर्शिता की बहस को भी तेज करेगा।

इन रसूखदारों को मिली मदद

ठेकेदार को मिली मदद: सूची में अनिल यादव का नाम दर्ज है, जो ‘यादव कंस्ट्रक्शन’ के मालिक और एक बड़े ठेकेदार हैं।

​सरकारी कर्मचारी भी लाभार्थी: सिंगार साय राजवाड़े, जो स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं, उन्हें भी सरकारी खजाने से मदद दी गई।

अपनों पर इनायत: जय मंगल सिंह (पिता भगवान सिंह), जो वर्तमान विधायक प्रतिनिधि, जिला पंचायत कोरिया के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व जनपद सदस्य हैं, उनके पिता को भी इस निधि का लाभ दिया गया।

​कार्यकर्ताओं का ‘पुरस्कार’: भाजपा हसदेव मंडल के महामंत्री भगवान दास, भाजपा कार्यकर्ता (Renuka Singh Fund Misuse Allegations) हेमंत राजवाड़े, होलिका राजवाड़े और देव लाल जैसे कई नाम सूची में शामिल हैं, जिन्हें आर्थिक रूप से कमजोर बताकर भुगतान किया गया। यहाँ तक कि फ्लेक्स प्रिंटिंग व्यवसाय चलाने वाले आदित्य नंदन गुप्ता को भी नहीं छोड़ा गया।

Exit mobile version