Site icon AB News.Press

Reel in Constable Uniform : बिलासपुर में आरक्षक ने वर्दी पहनकर बनाई रील…! SSP ने तुरंत किया लाइन अटैच…यहां देखें Video

Reel in Constable Uniform: Constable in Bilaspur Creates Reel While Wearing Uniform! SSP Immediately Line-Attaches Him... Watch Video Here

Reel in Constable Uniform

बिलासपुर, 08 अप्रैल। Reel in Constable Uniform : सोशल मीडिया के दौर में रील्स का शौक युवाओं के साथ अब पुलिसकर्मियों तक पहुंच गया है, लेकिन कभी-कभी यह पेशेवर जिम्मेदारी के साथ टकरा जाता है। बिलासपुर में ऐसा ही मामला सामने आया, जहां एक आरक्षक ने पुलिस वर्दी पहनकर छत्तीसगढ़ी गाने पर रील बनाई, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

SSP रजनेश सिंह की तत्काल कार्रवाई

वीडियो में आरक्षक का आचरण पुलिस विभाग की गरिमा के अनुरूप नहीं माना गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरक्षक देवानंद कैवर्त को लाइन अटैच कर दिया। आरक्षक मस्तूरी थाना में पदस्थ था।

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि वर्दी पहनकर किसी (Reel in Constable Uniform) भी प्रकार की व्यक्तिगत या अनुचित गतिविधि करना सख्त वर्जित है। वर्दी न केवल अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक है, बल्कि यह जनता में सुरक्षा और विश्वास का भाव भी पैदा करती है। ऐसे में वर्दी का दुरुपयोग विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा सकता है।

Exit mobile version