Site icon AB News.Press

Chhattisgarh Pride : IPS संतोष सिंह की किताब को NSA अजीत डोभाल और PMO से मिली बड़ी सराहना

Chhattisgarh Pride: IPS Santosh Singh's Book Receives High Praise from NSA Ajit Doval and the PMO

Chhattisgarh Pride

रायपुर, 08 अप्रैल। Chhattisgarh Pride : छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह की शैक्षणिक प्रतिभा अब देश के सबसे ऊंचे सुरक्षा और प्रशासनिक गलियारों में गूंज रही है। उनकी लिखी पुस्तक को लेकर अजीत डोभाल और प्रधानमंत्री कार्यालय के शीर्ष अधिकारी शक्तिकांत दास ने खुलकर सराहना की है।

NSA अजीत डोभाल ने भेजा प्रशंसा पत्र

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने डॉ. सिंह को लिखे पत्र में उनकी पुस्तक को ‘व्यापक और व्यावहारिक दृष्टिकोण’ वाला बताया। उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक संघर्षों के दौर में शांति स्थापना के लिए नए नजरिए की जरूरत है, जिसे यह किताब प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती है।

PMO से भी मिली बड़ी सराहना

NSA के बाद अब प्रधानमंत्री कार्यालय से भी इस पुस्तक को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया आई है। प्रधान सचिव शक्तिकांत दास ने इसे ‘महत्वपूर्ण प्रकाशन’ बताते हुए डॉ. सिंह के प्रयासों की सराहना की और उन्हें बधाई दी।

क्या है किताब की खासियत?

डॉ. संतोष कुमार सिंह की पुस्तक, ‘Institutionalization of Peacebuilding: Functioning of the United Nations Peacebuilding Commission in Sierra Leone & Burundi’ अंतरराष्ट्रीय शांति स्थापना की प्रक्रिया पर आधारित है। इसमें खास तौर पर, United Nations Peacebuilding Commission की कार्यप्रणाली, गृहयुद्ध से प्रभावित देशों सिएरा लियोन और बुरुंडी में शांति बहाली, वैश्विक कूटनीति और सुरक्षा रणनीतियों का विश्लेषण को गहराई से समझाया गया है।

पुलिसिंग के साथ अकादमिक उत्कृष्टता

डॉ. संतोष कुमार सिंह उन चुनिंदा आईपीएस अधिकारियों में हैं, जो अपनी जिम्मेदार पुलिसिंग के साथ-साथ गंभीर शोध और लेखन में भी सक्रिय हैं। उनकी यह उपलब्धि दिखाती है कि प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ बौद्धिक योगदान भी संभव है।

छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का पल

एक ही महीने में देश के दो शीर्ष पदों NSA और PMO से मिली यह सराहना न सिर्फ डॉ. सिंह की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह पूरे छत्तीसगढ़ पुलिस और राज्य के लिए गौरव का विषय बन गई है।
Exit mobile version