Site icon AB News.Press

CDS Exam : 12 अप्रैल को CDS और NDA परीक्षा…! जिला प्रशासन ने की सभी तैयारियां पूरी

CDS Exam: CDS and NDA Exams on April 12...! District Administration Completes All Preparations.

CDS Exam

रायपुर, 08 अप्रैल। CDS Exam : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित CDS एवं NDA परीक्षा-2026 रविवार, 12 अप्रैल 2026 को रायपुर जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। जिला प्रशासन ने परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और अधिकारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।

CDS परीक्षा का कार्यक्रम- CDS परीक्षा तीन पालियों में होगी:

पहली पाली: सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक
दूसरी पाली: दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक
तीसरी पाली: शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक

CDS परीक्षा केंद्र

राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बाल आश्रम परिसर, कचहरी चौक
पी.जी. उमाठे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, शांति नगर
श्रीमती पी.जी. डागा गर्ल्स कॉलेज, बाल आश्रम परिसर, कचहरी चौक

NDA परीक्षा का कार्यक्रम

NDA परीक्षा दो पालियों में होगी

पहली पाली: सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक
दूसरी पाली: दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक

NDA परीक्षा केंद्र (5 केंद्र):

लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, गुरुकुल परिसर
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, लालपुर
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
रायपुर कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गुढियारी
श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर उपेन्द्र किण्डो को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर तथा विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर के रोजगार अधिकारी केदारनाथ पटेल को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Exit mobile version