Site icon AB News.Press

Star Campaigners : बंगाल में कांग्रेस का मेगा प्लान…! 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी…खड़गे, राहुल, प्रियंका मैदान में…यहां देखें List

Star Campaigners: Congress's Mega Plan for Bengal...! List of 40 Star Campaigners Released... Kharge, Rahul, and Priyanka Enter the Fray... View the List Here.

Star Campaigners

कोलकाता, 07 अप्रैल। Star Campaigners : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीतियों को धार देने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पहले चरण के मतदान के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की इस सूची में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर क्षेत्रीय दिग्गजों तक को शामिल किया गया है। प्रमुख चेहरों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हैं, जो चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। इसके अलावा संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता गुलाम अहमद मीर भी प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। सूची में कई राज्यों के प्रमुख नेताओं को भी जगह दी गई है। इनमें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सुरजेवाला और अधीर रंजन चौधरी जैसे नेता शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव

2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम रविवार, 15 मार्च को घोषित किया गया। चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, यहां चुनाव दो चरणों में होंगे। मतदान 23 और 29 अप्रैल को होगा, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होगी। यह ध्यान देने योग्य है कि 294 सदस्यों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई, 2026 को समाप्त होने वाला है।
Exit mobile version