Site icon AB News.Press

Update on Murder : अंबिकापुर मर्डर केस में पुलिस को मिला अहम सुराग…! स्टेशन पर दिखा आरोपी…ट्रेन से भागने की आशंका…यहां देखें Video

Murder Update: Police uncover a crucial lead in the Ambikapur murder case! The accused was spotted at the station; suspected of attempting to flee by train. Watch the video here.

Murder Update

अंबिकापुर, 07 अप्रैल। Update on Murder : महिला की जघन्य हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी मिथुन उर्फ ​​पांडा की तस्वीर रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिससे पुलिस जांच को अहम सुराग मिला है।

रेलवे स्टेशन पर दिखा आरोपी

जानकारी के मुताबिक 3 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर आरोपी अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर घूमता हुआ नजर आया। यह पूरी घटना स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ट्रेन में बैठकर कहीं फरार हो गया है। सरगुजा पुलिस की साइबर टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की लगातार तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी की तस्वीर पड़ोसी जिलों में भी भेज दी है और अलर्ट जारी कर दिया गया है, ताकि जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार किया जा सके।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आम लोगों (Update on Murder) से भी अपील की है कि अगर आरोपी कहीं दिखाई दे तो तुरंत सूचना दें। यह मामला सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

 

Exit mobile version