Site icon AB News.Press

Mount Everest Victory : एवरेस्ट फतह करने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी…! CM ने दी शुभकामनाएं

Mount Everest Victory: Daughter of Chhattisgarh Sets Out to Conquer Everest...! CM Extends Best Wishes.

Mount Everest Victory

रायपुर, 06 अप्रैल। Mount Everest Victory : छत्तीसगढ़ की बेटी और युवा पर्वतारोही Amita Shrivas अब दुनिया की सबसे ऊंची चोटी Mount Everest पर तिरंगा फहराने के मिशन पर निकलने जा रही हैं। इस अभियान से पहले मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं।

9 अप्रैल को काठमांडू के लिए होंगी रवाना

मुख्यमंत्री निवास में हुई मुलाकात के दौरान Vishnu Deo Sai ने कहा कि अमिता श्रीवास 9 अप्रैल को काठमांडू के लिए रवाना होंगी और एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने का संकल्प लेकर जा रही हैं। उन्होंने इसे सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के गौरव और आत्मविश्वास की उड़ान बताया।

पहले भी कर चुकी हैं कमाल

Amita Shrivas इससे पहले 2021 में International Women’s Day के अवसर पर Mount Kilimanjaro को फतह कर अपनी क्षमता का परिचय दे चुकी हैं।

बेटियों के लिए बनी प्रेरणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमिता का यह अभियान प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत से नए आयाम स्थापित कर रही हैं। सीएम ने विश्वास जताया कि अमिता अपने इस साहसिक अभियान में सफलता हासिल कर देश का तिरंगा एवरेस्ट पर फहराएंगी और छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश का नाम रोशन करेंगी।
Exit mobile version