Site icon AB News.Press

C Section Success : सरायपाली CHC में तीसरा सफल सी-सेक्शन…26 वर्षीय महिला ने स्वस्थ शिशु को दिया जन्म

C-Section Success: Third Successful C-Section at Saraipali CHC... 26-Year-Old Woman Gives Birth to a Healthy Baby

C Section Success

रायपुर, 05 अप्रैल। C Section Success : महासमुंद जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में सुरक्षित मातृत्व सेवाओं को मजबूती देते हुए एक और बड़ी सफलता हासिल की गई है। यहां चिकित्सकों की टीम ने तीसरा सफल सिजेरियन (सी-सेक्शन) ऑपरेशन करते हुए 26 वर्षीय नरगिस का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने 3.2 किलोग्राम वजनी स्वस्थ शिशु को जन्म दिया।

इस उपलब्धि पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने चिकित्सा दल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की प्राथमिकता सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिसमें सरायपाली CHC लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।

इस जटिल ऑपरेशन को डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. के. वी. किरण कुमार, डॉ. कुणाल नायक, स्टाफ नर्स प्रगति शर्मा एवं समीर पटेल की टीम ने सफलतापूर्वक संपन्न किया।

प्रसव के बाद जच्चा और शिशु दोनों स्वस्थ हैं और चिकित्सकीय निगरानी में सुरक्षित रखे गए हैं। सरायपाली CHC में उपलब्ध सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से क्षेत्र के लोगों में विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

Exit mobile version