Site icon AB News.Press

BRM 2026 में दिखा रोमांच और संस्कृति का संगम, देशभर से जुटे बाइकर्स… बस्तर बना टूरिज्म और यूथ एक्टिविटी का हब

BRM 2026 Showcases a Fusion of Thrills and Culture; Bikers Gather from Across the Nation... Bastar Emerges as a Hub for Tourism and Youth Activities.

BRM 2026

रायपुर, 06 अप्रैल। BRM 2026 के भव्य आयोजन ने एक बार फिर बस्तर की धरती को रोमांच, ऊर्जा और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। गरुड़ा राइडर क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से आए बाइकर्स और एडवेंचर प्रेमियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में बाइक स्टंट्स, राइडिंग शो और विभिन्न एडवेंचर एक्टिविटीज ने युवाओं में जबरदस्त उत्साह भर दिया। राइडर्स ने अपनी शानदार स्किल्स का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

एडवेंचर के साथ-साथ बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी कार्यक्रम का खास आकर्षण रही। लोकनृत्य, पारंपरिक संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। यह आयोजन आधुनिकता और परंपरा का अनोखा संगम बनकर सामने आया।

इस दौरान उन प्रभावशाली व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने बस्तर की सकारात्मक पहचान को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया है। इनमें इन्फ्लुएंसर्स, कलाकार, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा होटल एम्बिशन में विशेष स्टॉल लगाया गया, जहां बस्तर के प्रमुख पर्यटन स्थलों, संस्कृति और स्थानीय उत्पादों की जानकारी दी गई। यह आयोजन राज्य सरकार की उस सोच को दर्शाता है, जिसके तहत स्थानीय पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों से बस्तर अब तेजी से एक उभरते पर्यटन और एडवेंचर हब के रूप में पहचान बना रहा है। ऐसे आयोजन न केवल पर्यटन को बढ़ावा देते हैं, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और नए अवसर भी सृजित कर रहे हैं।

Exit mobile version