Site icon AB News.Press

KITG 2026 : फुटबॉल फाइनल में छत्तीसगढ़ को रजत पदक… पश्चिम बंगाल बना विजेता

KITG 2026: Chhattisgarh Wins Silver Medal in Football Final... West Bengal Emerges as Champion

KITG 2026

रायपुर, 04 अप्रैल। KITG 2026 : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम, कोटा में खेले गए पुरुष फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। अंत तक चले इस संघर्षपूर्ण मैच में छत्तीसगढ़ को हार का सामना करना पड़ा और टीम ने रजत पदक हासिल किया।

हाफ टाइम तक पश्चिम बंगाल की बढ़त

मैच के पहले हाफ में पश्चिम बंगाल की टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली थी। छत्तीसगढ़ की टीम ने इसके बाद लगातार आक्रामक खेल दिखाते हुए बराबरी का गोल करने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन

हार के बावजूद छत्तीसगढ़ की टीम ने पूरे मैच में बेहतरीन तालमेल, तेज आक्रमण और मजबूत रक्षा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए मुकाबले को अंत तक रोमांचक बनाए रखा।

बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक और अधिकारी

फाइनल मैच को देखने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी, भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी स्टेडियम में मौजूद रहे।

रजत पदक के साथ सम्मानजनक प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ की टीम भले ही खिताब से चूक गई, लेकिन उनके प्रदर्शन (KITG 2026) ने दर्शकों का दिल जीत लिया और टीम ने रजत पदक के साथ प्रतियोगिता में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

Exit mobile version